दिल्ली, असम समेत देश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश की संभावना

युगवार्ता    25-Aug-2026
Total Views |
दिल्ली मौसम (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 25 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली-एनसीआर, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश समेत दश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले चार-पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 27-29 अगस्त के दौरान, असम एवं मेघालय में 26-27 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 25-27 अगस्त के दौरान, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25-29 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29-30 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।

कोंकण और गोवा में 25-31 अगस्त के दौरान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 25 अगस्त को काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 26-31 अगस्त के दौरान; गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र एवं कच्छ में 25-31 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा में 25 अगस्त को कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 25-26 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में 25-31 अगस्त के दौरान, केरल, माहे और लक्ष‌द्वीप में 29-31 अगस्त के दौरान, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 26-31 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

25 से 26 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 से 29 अगस्त के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 25 अगस्त को तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 25 से 29 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में सतह पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-3°C और न्यूनतम तापमान में 3-4°C की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 21-24°C के बीच रहा। न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर सामान्य से काफी कम (-3.1°C से 5.0°C), कुछ जगहों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। अधिकतम तापमान कुछ जगहों पर सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C), कई जगहों पर सामान्य से कम (-1.6°C से 3.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर भारी बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की घटनाएं हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहे और ज़मीन पर हवा की गति 20 किमी/घंटा रही, जो कभी-कभी 54 किमी/घंटा तक पहुंच गई; हवा पश्चिम दिशा से चल रही थी।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 27 एवं 28 अगस्त को आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश हो सकती है। ज़मीन के पास हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी और सुबह के समय इसकी रफ़्तार 20 किमी/घंटा तक हो सकती है। दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा की रफ़्तार बढ़कर 22 किमी/घंटा तक हो जाएगी। शाम और रात के समय हवा की रफ़्तार कम होकर 20 किमी/घंटा तक रह जाएगी और हवा पश्चिम दिशा से चलेगी।

पिछले दो-तीन से जारी बारिश के कारण दिल्ली के अधिकतर निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे आमजन को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आईएमडी के अनुसार दिल्ली के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। वहीं कुछ इलाके आज सूखे रहे। सफदरजंग (099.1 मिमी), झरोदा कलां (020.0), पालम (068.0), जफरपुर (024.5), लोधी रोड (098.3), पीतमपुरा (039.5), अयानगर (101.9), छतरपुर (063.5), दिल्ली यूनिवर्सिटी (104.0), प्रगति मैदान (069.5), राष्ट्रपति भवन (026.8), पूसा (062.0), जनकपुरी (076.0), मयूर विहार (028.4), नजफगढ़ (032.0) और गुरुग्राम में आज (072.0) मिमी तक बारिश दर्ज की गयी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags