कांग्रेस ने केंद्र पर युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेलने का लगाया आरोप

युगवार्ता    25-Aug-2026
Total Views |
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल (फाइल फोटो)।


नई दिल्ली, 25 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नीति आयोग की बेरोजगारी पर रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में 8.7 करोड़ युवा बेरोज़गार हैं और इनमें से केवल 8.25 प्रतिशत के पास ही रोजगार योग्य कौशल है।

वेणुगोपाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह अमृतकाल की सच्चाई है, जिसे राहुल गांधी की छात्रों की गूंज उजागर कर रही है। इस कारण कांग्रेस के प्रयासों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 2014 के बाद अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन युवाओं को धोखा देकर देश के जनसांख्यिकीय लाभ को जनसांख्यिकीय संकट में बदल दिया।

वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार की नीतियों ने शिक्षा और रोजगार की स्थिति को बिगाड़ा है। उन्होंने इसे युवाओं के खिलाफ नीति बताते हुए कहा कि कांग्रेस एक जन आंदोलन खड़ा कर रही है, जो सरकार के पतन का कारण बनेगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags