
नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। सैनी ने प्रधानमंत्री को हरियाणा की नई औद्योगिक नीति के साथ आगामी विधानसभा सत्र के बारे में अवगत कराया।
मुलाकात के बाद हरियाणा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पिछले दिनों जारी की गई नई औद्योगिक नीति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अपनी जापान यात्रा के दौरान लाए गए निवेश के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। इसके साथ एमएसएमई पॉलिसी के साथ विधानसभा सत्र और हरियाणा में चल रहे कई विकास कार्यों के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी।
गुरुग्राम में जलभराव के सवाल पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार 12 साल से गुरुग्राम में गति से कम कर रही है। गुरुग्राम में पानी की निकासी के प्रबंध किए हैं। चूंकि सामान्य से अधिक बारिश हुई जिसके कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई। यमुनानगर के बाद सबसे ज़्यादा बारिश गुरुग्राम में हुई, लेकिन अधिक बारिश की वजह से जमा पानी की निकासी जल्द की गई, नालो की डी सिल्टिंग की गई। जल भराव के स्थान 99 पॉइंट थे उनपर वाटर हार्वेस्टिंग का काम किया गया।
नए नाले के निर्माण के साथ उन पर अतिक्रमण को भी हटाया गया है जिससे कुछ समस्या का हल हुआ है।
उन्होंने बताया कि
अरावली का पानी भी नीचे आता है। 74 तालाब और 12 किलोमीटर की झील को व्यवस्थित किया है।
इस साल ग्रीन बेल्ट सड़क से ऊपर थी उसको नीचे किया ताकि पानी ग्रीन बेल्ट में जाय। गुरुग्राम में जलभराव की समस्या है, उस पानी को नूंह की तरफ़ लेकर जाकर यमुना में लेकर जाएंगे, इस नई परियोजना की शुरुआत की गई है। अगले मानसून सत्र तक और भी सुधार हो जाएगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी