बाढ़ प्रभावित नेपाल में फंसे जरुरतमंदों के लिए दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित

युगवार्ता    27-Aug-2026
Total Views |
विदेश मंत्रालय ने जारी किए संपर्क नंबर।


नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। नेपाल में मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यहां विदेश मंत्रालय में 24 घंटों के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार नियंत्रण कक्ष से कई नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इनमें टेलीफोन नंबर: +91 11 2308 8718, +91 11 2308 8719, व्हाट्सएप कॉल या संदेश के लिए: +91 9968291988, ईमेल: ‘[email protected]’ शामिल हैं।

वहीं काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर या व्हाट्सएप पर भी संपर्क किया जा सकता है। इनमें +977 985 131 6807, +977 970 910 7500 और +977 981 032 6117 शामिल हैं।

इसके अलावा, नेपाल के अधिकारियों से कई हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। इनमें पर्यटन पुलिस: +977 9851289445,

नेपाल सेना: +977 9851072914, ईमेल: [email protected], एनडीआरआरएमए: +977 9851320269 / +977 9849281097 / @NDRRMA_Nepal, रसुवा पुलिस: +977 9851254960, सहायक मुख्य जिला अधिकारी, रसुवा: +977 9851164422, नुवाकोट पुलिस: +977 9851282380, सहायक मुख्य जिला अधिकारी, नुवाकोट: +977 9851248777, धाडिंग पुलिस: +977 9851229860, मुख्य जिला अधिकारी, धाडिंग: +977 9851247777, चितवन पुलिस: +977 9855013999 और सहायक मुख्य जिला अधिकारी, चितवन: +977 9855088891 शामिल हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले तमिलनाडु के 21 भारतीयों को नेपाल में बचा लिया गया है। इनमें शिवरंजनी मुथुनाथन, कर्पगम राजमोहन, मारन गोविंदासामी, शांति मारन, मुथुकुमारेसन रामलिंगम, नवू कबीरदास, विजयभुवनेश्वरी विश्वनाथन, मैथिली मुथुकुमारेसन, त्यागराजन रथिनम, किरुबागरी बालासुब्रमण्यम, वल्लीनायकी शिवकुमार, साथिया जयारमन, थिरुमावलवन गोविंदरासु, कनागासाबाई नतेसापिल्लई, राधाई कनागासाबाई, रथिनाकुमार कुंचिथपथम, पुंगुझाली पोन्नम्बलम, पज़ानियाप्पन मैकापेरुमल, कलैमथी पझानियाप्पन, रघुनाथन मुनिराज और कनागासाबाई नतेसा पिल्लई शामिल हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags