नुवाकोट जिले में बाढ़ में फंसे 51 भारतीयों सहित 114 विदेशी नागरिकों को रेस्क्यू किया गया

युगवार्ता    28-Aug-2026
Total Views |
रेस्क्यू कर बचाने वाले की सूची


काठमांडू, 28 अगस्त (हि.स.)। बाढ़ में फंसे 51 भारतीय नागरिक समेत 114 विदेशी नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

जिला पुलिस कार्यालय नुवाकोट ने शुक्रवार सुबह बाढ़ से बचाए गए लोगों का विवरण सार्वजनिक किया। रेस्क्यू किए गए विदेशी नागरिक भारत के 51 सहित अमेरिका, दक्षिण कोरिया और इटली के रहने वाले हैं।

नेपाल पुलिस के गुरुवार को जारी विवरण के अनुसार बाढ़ के बाद विभिन्न देशों के 644 विदेशी नागरिक अभी भी लापता हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags