पटना, 03 जुलाई (हि.स.)। बिहार के पटना जिले की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। दूसरे चरण की मतगणना के बाद जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज सिन्हा से 1161 मतों से आगे हैं। राजद की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, दूसरे चरण की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को कुल 3795 मत मिले, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा को 2634 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं राजद की रेखा गुप्ता को 664 मत मिले हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोट डाले गए थे । उपचुनाव में 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी