आरएसएस शताब्दी वर्ष पर पुस्तक का विमोचन

युगवार्ता    03-Aug-2026
Total Views |
आरएसएस शताब्दी वर्ष के अवसर पर पुस्तक का विमोचन


बेंगलुरु, 03 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आरएसएस@100 : सामाजिक जागरण के माध्यम से समाज परिवर्तन पुस्तक का सोमवार को बेंगलुरु स्थित केशवकृपा में विमोचन किया गया।

इस पुस्तक में 8 और 9 नवंबर 2025 को बेंगलुरु के पी.ई.एस. विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित व्याख्यानमाला एवं प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा व्यक्त विचारों का विस्तृत सार प्रस्तुत किया गया है। इसमें संघ की सौ वर्षों की यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका, सामाजिक परिवर्तन, सेवा कार्य, राष्ट्रीय एकता, परिवार व्यवस्था, युवाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा भारत के भविष्य के निर्माण जैसे विषयों को समाहित किया गया है।

केशवकृपा में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, क्षेत्रीय संघचालक डॉ. पी. वामन शेणै तथा क्षेत्रीय कार्यवाह ना. टिप्पेस्वामी ने पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष संघ के विचार, सेवा कार्यों और सामाजिक जागरण के संदेश को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है तथा यह पुस्तक इस दिशा में एक उपयोगी दस्तावेज सिद्ध होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.

Tags