उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, ‘संवाद से विश्वास’ पुस्तक की प्रति की भेंट

युगवार्ता    03-Aug-2026
Total Views |
राज्यपाल और राष्ट्रपति


रांची, 03 अगस्त (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

भेंट के अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को झारखंड लोक भवन की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘संवाद से विश्वास’ की प्रति भेंट की। इस प्रकाशन में राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान की गई प्रमुख पहलों, जनकल्याणकारी गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों का संकलन किया गया है।

राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह पुस्तक राज्यपाल के कार्यकाल में सुशासन, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता से जुड़े प्रयासों को रेखांकित करती है। शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Tags