दतिया विस उपचुनावः मतगणना जारी, 8वें राउंड में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त, 6,583 वोट से निकली आगे

युगवार्ता    03-Aug-2026
Total Views |
दतिया में मतगणना स्थल की तस्वीर


दतिया, 03 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। खबर लिखे जाने तक आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड तक कांग्रेस उम्मीदवार निर्णायक बढ़त हासिल कर 6,583 मतों से आगे चल रहे हैं।

आठवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 6,828 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 3,540 और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) को 1,303 वोट मिले। इस राउंड तक कांग्रेस को कुल 38,264 वोट मिले, जबकि भाजपा को 31,681 और एएसपी को 11,754 मत प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस उम्मीदवार 6,583 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 160 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है। कुल 15 राउंड में मतगणना होगी, जिसमें अब केवल सात राउंड बाकी हैं।

आज सुबह दतिया शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 8 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने बढ़त बनाई थी। इस राउंड में उन्हें 4,441 और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 3,532 वोट प्राप्त हुए थे। इस प्रकार भाजपा ने पहले राउंड में 909 वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बाद के तीन राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बाजी मारते हुए 808 मतों की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे राउंड में भाजपा को 3702 और कांग्रेस को 4011 वोट मिले, जबकि तीसरे राउंड में भाजपा को 4146 और कांग्रेस को 5054 मत हासिल हुए। वहीं, चौथे राउंड में भाजपा को 4058 और कांग्रेस 4858 वोट मिले। लगातार तीन राउंड में बढ़त हासिल करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह चार राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार से 800 मतों से आगे निकल गए, लेकिन पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 4282 और कांग्रेस को 3757 मत हासिल हुए। इससे कांग्रेस की लीट कम होकर 308 मतों की रह गई।

इसके बाद छठे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 4,809 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 3,331 मत प्राप्त हुए। वहीं, सातवे राउंड में घनश्याम सिंह को 5580 वोट, आशुतोष तिवारी को 4071 वोट और आजाद समाज पार्टी को 660 वोट मिले। इस राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त 3295 वोटों की हो गई थी।

नेता प्रतिपक्ष ने किया जीत का दावा

मतगणना के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा, उन्होंने भी कांग्रेस को वोट दिलाने में मदद की। हम सरकारी तंत्र के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। दतिया के लोगों में जो गुस्सा दिखा, इसका लाभ कांग्रेस को मिला। सब समीकरणों के निष्कर्ष से कांग्रेस को बढ़त मिल रही है और पार्टी की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव के नतीजे 2028 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे और इससे जनता का रुझान भी स्पष्ट होगा।

सिंघार ने कहा कि युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश है। उनके मुताबिक यह चुनाव केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस से निष्कासित राजेंद्र भारती पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक निर्णय है। वहीं भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, अगर भाजपा हार जाती है, तो शायद नरोत्तम मिश्रा पर भी कार्रवाई हो जाए।

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने कहा कि हम 12 हजार से 15 हजार वोटों से जीतेंगे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही जीतेगी, मैं प्रारंभ से ही कह रहा हूं। ये मेरे अकेले की मेहनत नहीं है, भाजपा में सामूहिक प्रयास होता है। जिम्मेदारी सभी की रहती है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सभी ने मेहनत की है, ये जरूर रंग लाएगी।

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान 71.44% मतदान हुआ है। यहां कुल 15 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। मतगणना के लिए 21 टेबल लगाई हैं, जहां करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। मतगणना स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

दतिया उपचुनाव 2026 : पहला राउंडघनश्याम सिंह कांग्रेस-3532

आशुतोष तिवारी भाजपा-4441

दामोदर यादव आसन-2117

पहले राउंड में भाजपा 909 से आगे

राउंड नंबर - 2

घनश्याम सिंह कांग्रेस- 8253

आशुतोष तिवारी भाजपा- 7278

दामोदर यादव आसपा-3530

दूसरे राउंड में कांग्रेस 975 से आगे

राउंड नंबर - 3

घनश्याम सिंह कांग्रेस - 12399

आशुतोष तिवारी भाजपा - 12432

दामोदर यादव आसपा - 4874

तीसरे राउंड में कांग्रेस 39 से आगे

राउंड नंबर - 4

घनश्याम सिंह कांग्रेस- 17290

आशुतोष तिवारी भाजपा- 16457

दामोदर यादव आसपा- 6899

तीसरे राउंड में कांग्रेस 833 से आगे

राउंड नंबर- 5

घनश्याम सिंह कांग्रेस- 21047

आशुतोष तिवारी भाजपा- 20739

दामोदर यादव आसपा- 8877

पांचवा राउंड तक कांग्रेस 308 वोटों से आगे

राउंड नंबर- 6

घनश्याम सिंह कांग्रेस- 25856

आशुतोष तिवारी भाजपा- 24070

दामोदर यादव आसपा- 9751

छठवे राउंड के बाद कांग्रेस 1786 वोटों से आगे

राउंड नंबर- 7

घनश्याम सिंह कांग्रेस- 31436

आशुतोष तिवारी भाजपा- 28141

दामोदर यादव आसपा- 9751

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3295 वोटों से आगे

राउंड नंबर- 8

घनश्याम सिंह कांग्रेस- 38264

आशुतोष तिवारी भाजपा- 31681

दामोदर यादव आसपा- 9751

आठवें राउंड के बाद कांग्रेस 6583 वोटों से आगे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Tags