असम : कछार में 16 करोड़ की याबा टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार

युगवार्ता    31-Aug-2026
Total Views |
S of the ₹16 Crore Worth of Yaba Tablets Seized In Cachar and One Arrested.


गुवाहाटी, 31 अगस्त (हि.स.)। असम की कछार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन में बने गुप्त चैंबर से 80,000 याबा टैबलेट बरामद की हैं। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने असम पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भारी मात्रा में मादक पदार्थों की इस खेप को सड़कों तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। उन्होंने इसे नशे के खिलाफ राज्य में चलाए जा रहे अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता बताया।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि याबा टैबलेट की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags