उप्र राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद का दूसरा स्थान, पदकों की हुई बौछार

युगवार्ता    04-Aug-2026
Total Views |
उप्र राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ी।


लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

मुरादाबाद, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत लखनऊ में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद के कुल 96 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 49 खिलाड़ियों ने क्रमशः 15 स्वर्ण, 12 रजत व 22 कांस्य पदक झटक कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को खिलाड़ियों के मुरादाबाद लौटने पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 42 वीं सब जूनियर, 10 वीं कैडेट, 44 वीं जूनियर व 43 वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के 68 जिलों के 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें सब जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता की शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था।

शाहवेज़ अली ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में मुरादाबाद की यह तीसरी सबसे बड़ी टीम रही जो कि पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में पदक बिखेरे। ऑफिशियल सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 18 किलोग्राम में शिखर सिंह ने स्वर्ण पदक व मयंक कुमार ने कांस्य पदक जीता, अंडर 35 किलोग्राम में सनी राजपूत ने रजत पदक, अंडर 50 किलोग्राम में अक्षत सूर्यांश ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 26 किलोग्राम वर्ग में सिद्धि गुप्ता ने रजत पदक, अंडर 29 किलोगाम में कांस्य पदक, अंडर 41 किलोगाम में माही चौधरी ने रजत पदक जीता, कैडेट बालक वर्ग में अंडर 37 किलोगाम में अनमोल मसीह ने कांस्य पदक, अंडर 41 किलोगाम में कृष्णा कुमार ने कांस्य पदक, अंडर 51 किलोग्राम में शाहज़ेब खान ने कांस्य पदक, अंडर 57 किलोग्राम में कुणाल कश्यप ने कांस्य पदक, अंडर 61 किलोगाम में रिशव ने कांस्य पदक जीता। कैडेट बालिका वर्ग में अंडर 37 किलोग्राम में ऋषिता सैनी ने रजत पदक जीता।

जूनियर बालक वर्ग में अंडर 59 किलोग्राम में आदित्य सिंह ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 42 किलोग्राम में निक्की मसीह ने रजत पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में अंडर 46 किलोग्राम में स्नेहा सिंह ने रजत पदक व कामिया सैनी ने कांस्य पदक जीता।

फ्रैशर सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 16 किलोग्राम में सार्थक गौड ने स्वर्ण पदक, अंडर 18 किलोग्राम में विराज श्रीवास्तव ने रजत पदक, अंडर 23 किलोग्राम में शशांक वर्मा ने स्वर्ण पदक, रेयांश शर्मा ने रजत पदक, अंडर 25 किलोग्राम में शौर्य वर्मा ने स्वर्ण पदक, अंडर 27 किलोगाम में मोहम्मद अलकाब ने स्वर्ण पदक व लवप्रीत सिवाल ने कांस्य पदक जीता। अंडर 32 किलोग्राम में अल्फैज़ अली ने स्वर्ण पदक, अंडर 35 किलोग्राम वर्ग में चैतन्य शर्मा ने कांस्य पदक, अंडर 38 किलोग्राम में अगस्त्या किंग ने स्वर्ण पदक, अंडर 50 किलोग्राम वर्ग में पृथ्वी कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।

सब जूनियर बालिका वर्ग में वानिया बिष्ट ने स्वर्ण, आराध्या सिंह ने स्वर्ण, आरोही विश्नोई ने स्वर्ण पदक, अविष्का वर्मा ने स्वर्ण पदक, आर्या करनवाल ने स्वर्ण पदक, डेलिसा ने स्वर्ण पदक, सिमरन इंसा ने स्वर्ण पदक जीता, व अक्षिमा सिंह, श्रृद्धि शर्मा, श्रेया चौधरी, वैष्णवी वर्मा ने रजत पदक जीता, मिस्टी शर्मा, मुस्कान, आराध्य वर्मा, तेजल तेवतिया ने कांस्य पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में तरुण राघव ने रजत पदक जीता। शाहवेज़ अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags