लोकसभा में ‘कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश

युगवार्ता    04-Aug-2026
Total Views |
लोकसभा में ‘कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक पेश करते सीतारमण


नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच ‘कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया।

वित्त मंत्री ने लोकसभा में 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश करते हुए सदन को बताया कि यह विधयेक 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007' और 'इनकम-टैक्स एक्ट, 2025' में और संशोधन तथा 'वित्त अधिनियम, 2026' में संशोधन के लिए है।

लोकसभा में पेश किए गए 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ में भारत के कर प्रणाली में बड़े बदलाव का प्रस्ताव है। इस विधयेक को लाने का मकसद विनिर्माण को बढ़ावा देना, विदेशी निवेश आकर्षित करना और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते सेक्टर को सपोर्ट करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags