ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

युगवार्ता    05-Aug-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट और अमेरिकी बाजार में चिप शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

क्रूड ऑयल मार्केट में आई नरमी और चिप स्टॉक्स में आई जोरदार तेजी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 136.02 अंक यानी 1.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,736.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 671.10 अंक यानी 2.59 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगा कर 26,584.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 253.37 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,337.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत उछल कर 10,879.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.61 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,666.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 201.04 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,202.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,588.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत फिसल कर 1,615.43 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 119.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,699 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,345.61 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 275.64 अंक यानी 4.33 प्रतिशत उछल कर 6,634.59 अंक के स्तर पर आ गया है।

निक्केई इंडेक्स में भी आज जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 2,039.47 अंक यानी 3.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,997 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,343.15 अंक यानी 3.10 प्रतिशत की उछाल के साथ 44,703.81 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,873.56 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,905 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Tags