मेटा पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

युगवार्ता    06-Aug-2026
Total Views |
नई दिल्ली में गुरुवार को ताज होटल के बाहर मेटा के खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ता।


नई दिल्ली में गुरुवार को ताज होटल के बाहर मेटा के खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ता।


नई दिल्ली, 06 अगस्त (हि.स.)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां ताज होटल के बाहर प्रदर्शन कर मेटा पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। संगठन ने दावा किया कि छात्र आंदोलनों से जुड़े वीडियो और सरकार से सवाल पूछने वाली पोस्ट हटाई जा रही हैं, जबकि नफरत फैलाने वाली सामग्री पर कार्रवाई नहीं हो रही।

युवा कांग्रेस ने कहा कि मेटा की वैश्विक टीम को यह संदेश देने के लिए प्रदर्शन किया गया कि भारत के छात्रों और नागरिकों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। संगठन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दबाव में मेटा भारतीय नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रहा है।

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पम्मी सिंह, राष्ट्रीय सह सचिव करण चौरसिया तथा संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags