मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट

युगवार्ता    06-Aug-2026
Total Views |
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल को पुष्पगुच्छ देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


कवि डॉ. कुमार विश्वास को पुष्पगुच्छ देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


- विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

भोपाल, 06 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार संवर्धन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा राज्य के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को और गति देने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, प्रसिद्ध कवि एवं प्रखर वक्ता डॉ. कुमार विश्वास से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान कई समसामायिक और जनहितकारी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली प्रवास पर हैं, यहां उन्होंने आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी-2026 में मध्य प्रदेश ने स्वच्छ एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों और भविष्य की कार्य योजना का प्रभावी प्रेजेंटेशन दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Tags