मिजोरम में असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग ने जब्त की 1.56 करोड़ की सुपारी

युगवार्ता    06-Aug-2026
Total Views |
The image shared by Assam Rifles.


आइजोल, 06 अगस्त (हि.स.)। असम राइफल्स ने सीमा शुल्क विभाग, आइजोल के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मिजोरम के सैतुअल जिले के कावलबेम क्षेत्र से तस्करी की जा रही लगभग 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की सुपारी जब्त की है।

गुरुवार काे दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह अभियान 4 अगस्त को चलाया गया। इस दौरान दो मालवाहक ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में 320 बोरियों में भरी 22,400 किलो सुपारी बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त सुपारी, दोनों वाहन तथा गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, आइजोल को सौंप दिया गया।

असम राइफल्स ने कहा कि यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags