सनी देओल की 'परशुराम' पर लगा ब्रेक

युगवार्ता    06-Aug-2026
Total Views |
सनी देओल- फोटो सोर्स एक्स


अभिनेता सनी देओल की आगामी एक्शन थ्रिलर 'परशुराम' फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। रिपोर्टों के अनुसार, निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के हॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण फिल्म की शूटिंग अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। पहले इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसके 2027 तक आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि निखिल नागेश भट्ट ने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की हॉलीवुड फिल्म 'डेडलॉक्ड' के निर्देशन का जिम्मा संभाला है, जिसमें ऑस्कर विजेता अभिनेता जेमी फॉक्स मुख्य भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक पिछले दो वर्षों से इस अंतरराष्ट्रीय परियोजना को लेकर बातचीत कर रहे थे और अब इसके अंतिम रूप लेने के बाद उन्होंने 'परशुराम' को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, 'परशुराम' के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स अब आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। निर्माता इस बात पर फैसला करेंगे कि निखिल नागेश भट्ट के लौटने का इंतजार किया जाए या फिल्म के लिए नए निर्देशक की नियुक्ति की जाए। इस बीच, सनी देओल की 'जाट 2' को वैकल्पिक परियोजना के रूप में जल्द शुरू करने की संभावना भी जताई जा रही है। वर्तमान में सनी देओल अपनी फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रचार में व्यस्त हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags