
इतिहास में 08 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अध्याय में यह तारीख विशेष महत्व रखती है, क्योंकि 08 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ 'भारत छोड़ो आंदोलन' का आह्वान किया था।
08 अगस्त 1942 को मुंबई (तत्कालीन बंबई) के ग्वालिया टैंक मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन को भारत छोड़ने का संदेश देते हुए करो या मरो का नारा दिया। इस आंदोलन ने देशभर में आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी और लाखों भारतीयों ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में हिस्सा लिया।
ब्रिटिश सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जनआंदोलन पूरे देश में जारी रहा और इसने स्वतंत्रता की राह को और मजबूत किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1509 - विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी।
1549 - फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1609 - वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
1763 - वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।
1864 - जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
1876 - थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
1899 - ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
1900 - बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।
1908 - राइट ब्रदर्स के विमान का पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन।
1919 - ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।
1942 - महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
1945 - अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और सोवियत संघ ने लंदन एग्रीमेंट पर साइन किए। दुनियाभर के वॉर क्रिमिनल्स पर ट्रायल चलाने के लिए ये एंग्रीमेंट किया गया था।
1947 - पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1963 - ग्लासगो से लंदन जा रही रॉयल मेल ट्रेन को हथियारबंद लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरों ने 2.6 मिलियन यूरो की राशि लूटी। ब्रिटेन में इसे द ग्रेट ट्रेन रॉबरी कहा जाता है।
1974 - वाटरगेट स्कैंडल में अपनी भूमिका के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस्तीफा देने की घोषणा की। अगले ही दिन निक्सन ने इस्तीफा दे दिया।
1988 - अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई.
1988 - आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।
1990 - इराक के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया।
2002 - ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
2003 - पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
2004 - इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2004 - जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता।
2007 - एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।
2008 - चीन के बीजिंग में ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
2010 - तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।
जन्म
1994 - मीराबाई चानू - प्रसिद्ध भारतीय वेटलिफ्टर हैं।
1975 - जॉन बारला - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1955 - राजीव महर्षि - भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक हैं।
1908 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका
1915 - भीष्म साहनी, भारतीय लेखक।
1921 - वुलिमिरि रामालिंगस्वामी, भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक।
1940 - दिलीप सरदेसाई, भारतीय क्रिकेटर।
1941 - लता देसाई - भारतीय राज्य गुजरात की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक हैं।
1942 - बलबीर सिंह खुल्लर - भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य थे।
1948 - कपिल सिब्बल - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ।
1949 - प्रसन्न आचार्य - बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।
1952 - सुधाकर राव, भारतीय क्रिकेटर।
1968 - अबेय कुरुविला, भारतीय क्रिकेटर।
1904 - त्रिभुवन नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
1896 - शिवानंद बाबा - भारत के ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी उम्र 126 साल है।
निधन
2021 - अनुपम श्याम - भारतीय फिल्म व टीवी कलाकार थे।
2000 - एस. निजलिंगप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष रहे।
---------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय