उपराष्ट्रपति 11-12 सितंबर को दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के दौरे पर रहेंगे

युगवार्ता    10-Sep-2026
Total Views |
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 11 एवं 12 सितंबर को केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के दौरे पर जाएंगे। यह उपराष्ट्रपति के तौर पर केंद्रशासित प्रदेश का उनका पहला दौरा होगा। इस दौरान वह सिलवासा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सरकारी कॉलेज में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उपराष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान केंद्रशासित प्रदेश में प्रमुख संस्थानों और विकास परियोजनाओं का भी जायजा लेंगे। वह सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर तथा नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगे। इसके अलावा दमन में हाल ही में उद्घाटित नमो अस्पताल भी जाएंगे।

राधाकृष्णन क्षेत्र में पर्यटन और तटवर्ती विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी अवलोकन करेंगे। इनमें दमन नाइट मार्केट, रामसेतु सीफ्रंट और नमोपथ सीफ्रंट शामिल हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags