बीएल संतोष और विनोद तावड़े पहुंचे लखनऊ, कोर कमेटी के साथ की बैठक

युगवार्ता    11-Sep-2026
Total Views |
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष एयरपोर्ट से बाहर आते हुए


एयरपोर्ट से बाहर आते हुए भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष


लखनऊ, 11 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े शुक्रवार को दो दिवसीए दौरे पर लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दोनों नेताओं का भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह एवं प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला समेत पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद बीएल संतोष और विनोद तावड़े ने प्रदेश की कोर कमेटी के साथ बैठक की।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल रहे। जहां आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से बीएल संतोष के दौरे को अहम माना जा रहा है। वहीं, प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद दूसरी बार लखनऊ पहुंचे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष शनिवार को कानपुर के दौरे पर रहेंगे। वह कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की दृष्टि से जमीनी पड़ताल करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में अवध एवं कानपुर क्षेत्र में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ था। इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजर इन दो क्षेत्रों पर विशेष रूप से है। हालांकि बीएल संतोष और विनोद तावड़े अवध तथा कानुपर के बाद अन्य क्षेत्रों का भी प्रवास करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Tags