राष्ट्रपति मुर्मु से ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने की मुलाकात

युगवार्ता    12-Sep-2026
Total Views |
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से मुलाकात के दौरान।


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी।

इससे पहले ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाजार का दौरा किया। उन्होंने ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों की कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न वस्तुओं को देखा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Tags