प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल व दुनियाभर के यहूदी समुदाय को रोश हशनाह की बधाई दी

युगवार्ता    12-Sep-2026
Total Views |
पंतप्रधान नरेंद्र मोदी


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल की जनता और दुनियाभर के यहूदी समुदाय को रोश हशनाह के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना कि नया वर्ष सभी के लिए शांति, आशा, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में रोश हशनाह की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, स्वास्थ्य और प्रगति की कामना की। उन्होंने पोस्ट में हिंदी के बजाय अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में भी शुभकामना संदेश साझा किया।

उल्लेखनीय है कि रोश हशनाह यहूदी धर्म का प्रमुख पर्व और यहूदी नववर्ष है। हिब्रू कैलेंडर के तिशरी महीने की पहली तारीख से इसकी शुरुआत होती है। वर्ष 2026 में रोश हशनाह 11 सितंबर की शाम से 13 सितंबर की शाम तक मनाया जा रहा है। इसे यहूदी परंपरा में दुनिया के सृजन की वर्षगांठ और आत्ममंथन के अवसर के रूप में भी देखा जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags