
भारत में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय इतिहास की उस महत्वपूर्ण घटना की याद दिलाता है, जब 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
संविधान सभा के इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद हिंदी को सरकारी कामकाज में प्रमुख स्थान मिला। इसी फैसले की स्मृति में देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। देश में पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था।
हिंदी के संवैधानिक दर्जे को लेकर एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि संविधान में हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, बल्कि ‘संघ की राजभाषा’ कहा गया है। संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और उसकी लिपि देवनागरी है।
हिंदी दिवस केवल एक भाषा के सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि हिंदी के समृद्ध साहित्य, संस्कृति और अभिव्यक्ति की परंपरा को याद करने का दिन भी है। इस अवसर पर देशभर में सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न संगठनों में भाषण, निबंध, कविता, वाद-विवाद और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1770 - डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1833 - विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।
1901 - अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1917 - रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।
1959 - लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुंचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।
1960 - खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1999 - किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2000 - माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. की लांचिंग की।
2000 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया, ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।
2001 - अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए गए थे।
2003 - गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।
2003 - एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2006 - परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति।
2006 - तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।
2007 - जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रेक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008 - रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।
2009 - भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।
2009 - भारत में लिएण्डर पेस व चेकगणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।
2013 - हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर आपके भारतकोश का प्रक्षेत्र नाम (डोमेन नेम) और यू.आर.एल अंग्रेज़ी के अतिरिक्त अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।
2016 - पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।
जन्म
1894 - ज्ञान चंद्र घोष - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता थे।
1910 - रसूना सैद - दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सक्रिय महिला जांबाजों में से एक थीं।
1914 - गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी)- फ़िल्म निर्देशक।
1921 - मोहन थपलियाल- कथाकर।
1923 - राम जेठमलानी - भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे।
1928 - कोमोडोर बबरूभान यादव - भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था।
1930 - राजकुमार कोहली- फ़िल्मों के निर्माता।
1945 - तथागत राय - भारतीय राजनीतिज्ञ, इंजीनियर तथा लेखक हैं।
1954 - श्रीकांत जिचकर - भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी।
1957 - अलार्मेल वल्ली - को भरतनाट्यम में पांडनल्लूर परंपरा के अग्रणी प्रस्तावक होने का गौरव प्राप्त है।
1957 - गोपी कुमार पोदिला - प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।
1963 - रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर।
1993 - साजन प्रकाश - ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक हैं।
निधन
1947 - कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल- हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध ।
1971 - ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।
1985 - रामकृष्ण शिंदे - हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे।
1992 - चंद्रसिंह बिरकाली - आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।
2008 - राल्फ रसेल- मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान।
महत्वपूर्ण अवसर
- हिंदी दिवस।
- विश्व बन्धुत्व एवं क्षमा याचना दिवस।
- राष्ट्रीय हिंदी दिवस (सप्ताह)।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय