क्रिकेट मैच में पहली बार गाया गया वन्दे मातरम्

युगवार्ता    13-Sep-2026
Total Views |
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर अपने समकक्ष के साथ


नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)।

भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जब टॉस के बाद वन्दे मातरम् गाया गया और उसके बाद फिर राष्ट्रगान गाया गया। यह पहली बार है, जब भारत के मैच में पहली बार वन्दे मातरम् गाया गया। यह भारतीय क्रिकेट में एक नए शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

मैच की बात करें तो इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। समाचार लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को मैच की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेज कर भारत को पहला सफलता दिलाई। इब्राहिम जादरान 11 रन बनाकर रन आउट हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Tags