सगाई के बाद पृथ्वी शॉ और आकृति हुए अलग

युगवार्ता    17-Sep-2026
Total Views |
पृथ्वी शॉ, आकृति - फोटो सोर्स एक्स


भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सगाई के करीब छह महीने बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने रिश्ता खत्म करने की कोई खास वजह नहीं बताई है। अपने बयान में दोनों ने प्रशंसकों और मीडिया से इस फैसले को लेकर किसी तरह की अफवाह या अटकलें नहीं लगाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस मुश्किल दौर में अपनी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

सोशल मीडिया प्रभावशाली आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए बयान में बताया कि उन्होंने और पृथ्वी ने भविष्य के अलग-अलग लक्ष्यों और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आपसी सहमति से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अब भी एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान है, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया है कि उनकी मंजिलें और रास्ते अब एक नहीं हैं। अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए दोनों ने यह निर्णय लिया।

आकृति ने अपने बयान में पृथ्वी के साथ-साथ अपने लिए भी बेहतर भविष्य, शांति और खुशियों की कामना की। उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से इस फैसले के पीछे की वजहों को लेकर किसी तरह के अनुमान या अटकलें लगाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दोनों के लिए कठिन समय है और ऐसे में उनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। आकृति ने लोगों को उनकी स्थिति समझने और सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags