आरबीआई ने महाराष्ट्र के मंत्री पाटिल सहित आठ को लातूर डीसीसी बैंक से हटाने का दिया आदेश

युगवार्ता    19-Sep-2026
Total Views |
आरबीआई के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


-पाटिल समेत आठ लोगों को लातूर डीसीसी बैंक के निदेशक के पद से हटाने का दिया आदेश

नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक अहम कदम कदम उठाते हुए महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाबा साहेब पाटिल और लातूर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सात अन्य निदेशकों को उनके पद से हटाने का निर्देश दिया है।

आरबीआई ने यह कार्रवाई निदेशकों द्वारा 10 साल की अधिकतम कार्यकाल सीमा का उल्लंघन करने के कारण की है। केंद्रीय बैंक का यह आदेश बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ के निर्देशों के बाद आया है। आरबीआई ने महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल समेत लातूर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (डीसीसी बैंक) के आठ निदेशकों को पद से हटाने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि पाटिल उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से जुड़े हैं। यह दल उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में है। बैंक में 10 साल की अधिकतम कार्यकाल सीमा पूरी होने पर ये कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags