इतिहास के पन्नों में 03 सितम्बर : जब दुनिया ने देखा पहला आधिकारिक पोलो मैच

युगवार्ता    02-Sep-2026
Total Views |
सांकेतिक।


दुनिया के सबसे पुराने टीम खेलों में शामिल पोलो का इतिहास दो हजार साल से भी अधिक है। हालांकि आधुनिक पोलो के इतिहास में 03 सितंबर 1875 की तारीख बेहद खास है। इसी दिन अर्जेंटीना में आयोजित अर्जेंटाइन ओपन पोलो टूर्नामेंट के दौरान वह मुकाबला खेला गया, जिसे दुनिया का पहला आधिकारिक पोलो मैच माना जाता है।

पोलो की शुरुआत को लेकर भारत का इतिहास भी बेहद समृद्ध है। आधुनिक पोलो को भारत में लोकप्रिय बनाने का श्रेय अक्सर मुगलों को दिया जाता है। हालांकि ब्रिटिशों के भारत आने से काफी पहले ही मणिपुर में ‘सागो कांगजेई’ नामक पारंपरिक खेल खेला जाता था, जिसे आधुनिक पोलो का शुरुआती रूप माना जाता है। यही वजह है कि मणिपुर को पोलो का जन्मस्थान भी कहा जाता है।

ब्रिटिश शासन के दौरान पोलो को नया स्वरूप मिला और यह भारतीय रियासतों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हुआ। ब्रिटिश कप्तान रॉबर्ट स्टीवर्ट ने भारत में इस खेल को व्यवस्थित रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्रिटिश अधिकारियों ने असम के सिलचर में पोलो क्लब की स्थापना की, जिसके बाद यह खेल देश के अन्य हिस्सों में भी फैलता गया।

1892 में इंडियन पोलो एसोसिएशन की स्थापना भारत में इस खेल के संगठित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था। उस दौर में जयपुर, भोपाल, अलवर, बीकानेर और हैदराबाद जैसी रियासतों की अपनी मजबूत पोलो टीमें हुआ करती थीं।

आजादी के बाद भी भारत में पोलो की लोकप्रियता बनी रही। भारतीय पोलो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। 1957 में भारतीय पोलो टीम ने फ्रांस में आयोजित विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1650 - इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड के बीच डनबर की लड़ाई।

1783 - अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।

1791 - फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया।

1833 - अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।

1875 - अर्जेंटीना में पोलो का पहला आधिकारिक मैच खेला गया था।

1900 - रूसी सेना ने रूस तथा मंचूरियाई सीमा के दोनों तरफ आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया।

1918 - प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया।

1921 - बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

1924 - चीन में गृह युद्ध की शुरुआत।

1939 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।

1939 - जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।

1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1943 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1950 - एमीलियो नीनो फरिना पहले फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैपिंयन बने।

1964 - अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया।

1971 - कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।

1984 - दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया।

1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।

1998 - स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया।

2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2004 - रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्जे से स्कूल मुक्त कराया।

2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।

2006 - भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।

2007 - बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

2008 - राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।

2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।

2013 - माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया कंपनी को खरीद लिया।

2014 - भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

2015 - ऑस्ट्रेलिया में क्रिस नाम की एक भेड़ से 40 किलो ऊन निकाला गया। ये एक भेड़ से एक साथ सबसे ज्यादा ऊन निकालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

2020 - भारत और रूस से अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिए एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया।

जन्म

1617 - रोशन आरा बेगम - मुमताज़ महल (नूरजहां) की पुत्री।

1905 - कमलापति त्रिपाठी - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1923 - किशन महाराज - सुप्रसिद्ध तबला वादक।

1926 - उत्तम कुमार - भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1931 - सी. पी. ठाकुर - प्रख्यात चिकित्सक, एक सफल राजनीतिज्ञ, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भूतपूर्व राज्य सभा सांसद हैं।

1940 - प्यारेलाल - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।

1957 - जग्गी वासुदेव - विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी हैं।

1971 - किरण देसाई - भारतीय मूल की अंग्रेज़ी उपन्यासकार हैं।

1974 - राहुल साघवी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1976 - विवेक ओबेराय- भारतीय अभिनेता।

1992 - साक्षी मलिक - भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।

निधन

1634 - एडवर्ड कोक - प्रसिद्ध अंग्रेजी न्यायविद् और राजनीतिज्ञ।

1658 - ऑलिवर क्रॉमवेल - इंग्लैंड के सैन्य और राजनीतिक नेता।

1962 - ई. ई. कमिंग्स - प्रसिद्ध अमेरिकी कवि और कलाकार।

1991 - फ्रैंक काप्रा - इटालियन-अमेरिकी फिल्म निर्देशक।

2005 - विलियम रेनक्विस्ट - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश।

2012 - माइकल क्लार्क डंकन - हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ('द ग्रीन माइल' फेम)।

महत्वपूर्ण अवसर

- राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)।

-------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags