छत्तीसगढ़ के बीजापुुर में नक्सली डंप से हथियार, बीजीएल सेल एवं अन्य सामग्री बरामद

युगवार्ता    02-Sep-2026
Total Views |
छत्तीसगढ़ के बीजापुुर में नक्सली डंप से हथियार,बीजीएल सेल व अन्य सामग्री बरामद


बीजापुर, 02 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुुर जिले में थाना भोपालपटनम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे नक्सलियाें द्वारा संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार काे तत्काल संयुक्त सुरक्षाबलाें की टीम को मौके के लिए रवाना किया। सुरक्षाबल ने नीलमडगु के जंगल और आस-पास के संभावित क्षेत्रों में सावधानी पूर्वक सर्चिंग अभियान चलाया। इसी दौरान नदी किनारे एक कटे हुए पेड़ के भीतर छिपाकर रखा गया हथियार एवं गोला-बारूद का नक्सली डंप बरामद हुआ। बरामद नक्सली डंप से 12 बोर का एक देशी बंदूक, एक टूटी हुई बीजीएल राइफल, 08 बीजीएल सेल, 10 जिंदा राउंड, देशी कट्टा सेल कैप के 3 नग, एक पेंचिस तथा एक पिट्ठू बैग शामिल है।

बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में सर्चिंग एवं सुरक्षा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, आगे भी सर्चिंग अभियान जारी रहेगा।

बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में एसडीओपी भोपालपटनम घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी भोपालपटनम मुकेश पटेल, डीआरजी बीजापुर, बीडीएस टीम तथा थाना भोपालपटनम के पुलिस बल का याेगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Tags