इतिहास के पन्नों में 22 सितंबर : 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध और ताशकंद समझौता

युगवार्ता    21-Sep-2026
Total Views |
सांकेतिक।


भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 का युद्ध दोनों देशों के इतिहास की एक महत्वपूर्ण सैन्य भिड़ंत माना जाता है। इसे अक्सर ‘दूसरा कश्मीर युद्ध’ कहा जाता है। इससे पहले दोनों देश 1947 में आजादी के तुरंत बाद कश्मीर को लेकर युद्ध लड़ चुके थे।

1965 की लड़ाई करीब पांच सप्ताह तक चली। युद्ध में भारतीय सेना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर के बाहरी इलाकों तक पहुंच गई थी। इसी दौरान भारत ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हाजी पीर दर्रे पर भी कब्जा कर लिया था।

इस युद्ध में दोनों देशों के हजारों सैनिक और नागरिक मारे गए। लंबे समय तक युद्ध जारी रखना दोनों देशों की आर्थिक और सैन्य क्षमताओं पर भारी पड़ रहा था। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी युद्ध रोकने का दबाव बढ़ता गया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी और अस्थायी सदस्यों समेत प्रमुख शक्तियां चाहती थीं कि भारत और पाकिस्तान जल्द से जल्द संघर्ष समाप्त करें। तत्कालीन सोवियत संघ ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पहल की और अंततः युद्धविराम के करीब चार महीने बाद शांति समझौते का रास्ता खुला।

जनवरी 1966 में तत्कालीन सोवियत संघ के गणराज्य उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। सोवियत प्रधानमंत्री अलेक्सेई कोसिगिन की मौजूदगी में हुए इस समझौते को ‘ताशकंद समझौता’ कहा गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1539 - सिख संप्रदाय के पहले गुरु नानक देव जी का करतारपुर में निधन। पाकिस्तान स्थित इस जगह को अब डेरा बाबा नानक के नाम से जाना जाता है।

1599 - लंदन के फाउंडर हॉल में 21 व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें भारत के साथ कारोबार के लिए एक नयी कंपनी स्थापित करने के बारे में चर्चा की गई।

1789 - अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।

1792 - फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।

1903 - अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।

1914 - मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

1949 - सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1955 - ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।

1961 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

1965 - भारत पाकिस्तान के बीच संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम।

1966 - अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।

1977 - अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।

1980 - ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।

1988 - कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।

1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

2002 - फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।

2006 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।

2007 - ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया। नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।

2008 - प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

2011 - भारतीय योजना आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गांवों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

2018 - ईरान में वार्षिक सैन्य परेड पर आतंकवादियों का हमला, महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 29 लोग मारे गए। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली।

जन्म

1853 - शारदा देवी - रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी थीं।

1869 - वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री - भारत के समाज सुधारक।

1950 - पवन कुमार चामलिंग - भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल 'सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट' के संस्थापक।

1979 - रोहित सरदाना - भारतीय समाचार वक्ता।

निधन

1539 - नानक देव - सिखों के पहले गुरु।

1979 - मौलाना अब्दुल अली मौदूदी - जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक।

1991 - दुर्गा खोटे - हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

2011 - मंसूर अली खान पटौदी - मशहूर भारतीय क्रिकेटर थे।

2020 - आशालता वाबगांवकर - मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।

महत्वपूर्ण अवसर

- राष्ट्रीय गुलाब दिवस।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags