'गनमास्टर G9' के गाने में दिखा इमरान-जेनेलिया का रोमांस

युगवार्ता    23-Sep-2026
Total Views |
इमरान-जेनेलिया - फोटो सोर्स एक्स


मुंबई, 23 सितंबर (हि.स.)। इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर जी9' का पहला गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने में इमरान और जेनेलिया के किरदारों के बीच पनपते प्यार और रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिलती है। गाना सामने आने के साथ ही इसे लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

'अफसाना बनाया आपने' को हिमेश रेशमिया ने संगीत देने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं। उन्होंने असीस कौर के साथ मिलकर इस गाने को अपनी आवाज दी है। गाने में इमरान और जेनेलिया की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में नजर आती है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और गीत का संगीत फिल्म की कहानी में प्रेम के पहलू की ओर इशारा करता है। यह गाना इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की चर्चित संगीत साझेदारी की वापसी भी माना जा रहा है।

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी 'गनमास्टर जी9' में अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में इमरान और जेनेलिया की जोड़ी को एक अलग अंदाज में देखने का मौका मिलेगा। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags