व्यक्तिगत जीवन में स्थायी रिश्ते की नींव विश्वास है:सुनील शेट्टी

युगवार्ता    24-Sep-2026
Total Views |
अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ अन्य लोग मौजूद।


नई दिल्ली, 23 सितंबर (हि.स.)। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बुधवार को कहा कि व्यापार हो या व्यक्तिगत जीवन, किसी भी स्थायी रिश्ते की नींव विश्वास ही है।

सुनील शेट्टी ने आज कौशाम्बी स्थित होटल रेडिसन ब्लू (टावर वन) में 'ट्रुथ एंड सोशल पब्लिकेशन' द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'ट्रस्ट इज द रियल कैपिटल' का विमोचन एवं संपत्ति आवंटन समारोह पर यह बात कही। इसको आयोजित रियल एस्टेट कंपनी नवभारत निवास प्राइवेट लिमिटेड ने किया था।

मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा, व्यापार हो या व्यक्तिगत जीवन, किसी भी स्थायी रिश्ते की नींव विश्वास ही है। एक ऐसी पुस्तक जो पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता की बात करती है, हर उद्योग के लिए जरूरी है—विशेष रूप से रियल एस्टेट सेक्टर के लिए, जहां विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण पूंजी होती है।

यह पुस्तक रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता के महत्व को केंद्र में रखकर लिखी गई है। चूंकि संपत्ति की खरीद-बिक्री में ग्राहकों की जीवनभर की पूंजी और बड़ा वित्तीय निवेश शामिल होता है, इसलिए यह पुस्तक ग्राहकों और रियल एस्टेट कंपनियों के बीच विश्वास आधारित दीर्घकालिक संबंधों की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कंपनी की राजस्थान स्थित विभिन्न परियोजनाओं के ग्राहकों को औपचारिक रूप से संपत्ति आवंटन पत्र सौंपे गए। इनमें प्रमुख रूप से नवभारत शिवानी रेजिडेंसी फेज-2 (फुलेरा), श्याम भूमि फेज-1 (खाटू श्याम जी), नवभारत शिवानी वाटिका 11th फेज-2 शामिल हैं। यह आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी दस्तावेजीकरण और ग्राहक-केंद्रित सेवा के तहत पूरी की गई, जिससे ग्राहकों और कंपनी प्रबंधन के बीच सीधा संवाद संभव हुआ।

संस्थापक एवं निदेशक प्रिंस धारीवाल ने कहा कि यह आवंटन समारोह हमारे ग्राहकों और कंपनी दोनों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। किसी भी संपत्ति का स्वामित्व विश्वास और वादों को पूरा करने पर टिका होता है। इस आयोजन के माध्यम से हम अपने ग्राहकों के भरोसे का सम्मान करते हैं और जिम्मेदार रियल एस्टेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

इस विशेष कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक प्रिंस धारीवाल ने संपत्ति आवंटन सत्र की अगुवाई की। कार्यक्रम में 200 से 250 ग्राहक, उनके परिवार, व्यापारिक साझेदार और रियल एस्टेट क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags