30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे, 2 बजे शुरू होगा मुकाबला

युगवार्ता    24-Sep-2026
Total Views |
बरसापारा स्टेडियम  Barsapara Stadium


गुवाहाटी, 24 सितंबर (हि.स.)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (एसीए स्टेडियम) में खेला जाएगा। दिन-रात्रि का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

असम क्रिकेट संघ (एसीए) ने मुकाबले के लिए संचालन कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। दोनों टीमें 28 सितंबर को गुवाहाटी पहुंचेंगी। मैच का पहला सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इसके बाद 30 मिनट का पारी अंतराल होगा और दूसरी पारी शाम 6 बजे से रात 9.30 बजे तक फ्लडलाइट्स में खेली जाएगी।

भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप संभालेंगे। दोनों टीमें 50 ओवर के इस मुकाबले में सीरीज में बढ़त बनाने के लिए मैदान पर उतरेंगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पूरी सफेद गेंद वाली सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags