हैदराबाद में 4 अक्टूबर को अशोक सिंघल का जन्मशताब्दी समारोह, वेंकैया नायडू होंगे मुख्य अतिथि

युगवार्ता    25-Sep-2026
Total Views |
Ashok


అశోక్ సింఘాల్


हैदराबाद, 25 सितंबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर हैदराबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। विहिप तेलंगाना क्षेत्र के तत्वावधान में चार अक्टूबर को शाम चार बजे करमनघाट हनुमान मंदिर के समीप एस.वाई.आर. कन्वेंशन हॉल (आरसीआई रोड) में समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है।

आयोजकों के अनुसार, समारोह में देश के राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग शामिल होंगे। देश के के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय मुख्य वक्ता के रूप में अशोक सिंघल के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों और हिंदू समाज के लिए किए गए योगदान पर विचार रखेंगे।

विहिप के अनुसार, अशोक सिंघल ने हिंदू समाज को संगठित और जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। जन्म शताब्दी समारोह के माध्यम से उनके जीवन और कार्यों को याद किया जाएगा।

अशोक सिंघल जन्म शताब्दी स्वागत समिति ने श्रद्धालुओं और विहिप कार्यकर्ताओं से समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / Santhosha Laxmi

Tags