इम्फाल पूर्व में दो एनआरएफएम कैडर गिरफ्तार, वसूली गई 30,500 नकदी बरामद

युगवार्ता    26-Sep-2026
Total Views |
Image of the Two Arrested NRFM Cadres in Imphal East.


इम्फाल, 26 सितंबर (हि.स.)। मणिपुर के इम्फाल पूर्वी जिले में स्पेशल सीडीओ यूनिट की टीमों ने शुक्रवार काे नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर (एनआरएफएम) के दो कथित सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान लाइशराम सुरेश उर्फ एल. टोम्बा सिंह (27) के रूप में हुई है। वह इम्फाल पूर्वी जिले के अचनबिगेई स्थित कोइरेंगेई मामांग लीकाई निवासी लाइशराम पामचौबा सिंह का पुत्र है। उसे उसके इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कथित रूप से वसूली गई 30,500 नकदी, एक आईफोन और एनआरएफएम के पांच मांग-पत्र बरामद किए। इसके अलावा, काले रंग की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसका पंजीकरण नंबर एमएन06 एसए-6260 है। पुलिस के अनुसार, यह मोटरसाइकिल वसूली गई रकम से खरीदी गई थी।

पुलिस ने बताया कि आगे की पूछताछ में सुरेश ने अपने सहयोगी नोंग्रेनखोम्बा लोइतोंगबाम (21) के बारे में जानकारी दी। लोइतोंगबाम, इम्फाल पूर्वी जिले के केइकोल मायाई लीकाई निवासी लोइतोंगबाम लुखोई सिंह का पुत्र है और कथित तौर पर एनआरएफएम के लिए विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देता था। उसे भी उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags