

- महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भी भारत को मिली सफलता
आइची-नागोया (जापान), 27 सितंबर (हि.स.)। भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज सोलोमन ने रविवार को आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।
श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन राउंड ग्रुप बी में 7.84 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि डेविड सोलोमन क्वालिफिकेशन ग्रुप ए में 7.62 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ तीसरे स्थान पर रहे। फाइनल कल यानी 28 सितंबर को खेला जाएगा।
श्रीशंकर ने पहले प्रयास में 7.67 मीटर की छलांग लगाई थी और तीसरे प्रयास में 7.08 मीटर की छलांग लगाई। उनकी दूसरे प्रयास में लगाई गई 7.84 मीटर की छलांग सर्वश्रेष्ठ रही, जिसके चलते उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। डेविड ने पहले प्रयास में 7.61 मीटर की छलांग लगाई थी। उनकी दूसरे प्रयास में 7.62 मीटर की छलांग सर्वश्रेष्ठ रही।
इसके अलावा महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भी भारत को सफलता मिली। भारतीय खिलाड़ी विथ्या रामराज और अनु राघवन ने अपनी-अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। विथ्या ने 55.73 सेकंड का सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला, जबकि अनु ने 55.84 सेकंड के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाइनल कल 28 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत के संतोष कुमार तमिलरासन ने अपनी हीट में 49.61 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उनके साथी यशस पलक्षा अपनी हीट पूरी नहीं कर पाए।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह