राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान

युगवार्ता    29-Sep-2026
Total Views |
राम गोपाल वर्मा, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो सोर्स एक्स


मुंबई, 29 सितंबर (हि.स.)। भारतीय सिनेमा के चर्चित फिल्मकार राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा की हालिया मुलाकात ने फिल्म जगत में चर्चा का माहौल बना दिया है।

राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों निर्देशक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा गया उनका कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म प्रेमी इसे वांगा की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' से जोड़कर देख रहे हैं, जिसके चलते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दोनों निर्देशक इन दिनों निर्माता भूषण कुमार और टी-सीरीज के साथ अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। निर्माताओं ने इसकी रिलीज 5 मार्च 2027 के लिए निर्धारित की है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

दूसरी ओर, राम गोपाल वर्मा अपनी आगामी एक्शन-क्राइम फिल्म 'पुलिस कंपनी' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कहानी मुंबई पुलिस की उस विशेष टीम से प्रेरित बताई जा रही है, जिसने 1990 के दशक के अंतिम वर्षों और 2000 के शुरुआती दौर में संगठित अपराध के खिलाफ अभियान चलाया था। दोनों निर्देशकों की यह मुलाकात और उनके आगामी प्रोजेक्ट्स फिल्म जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags