उपराष्ट्रपति शुक्रवार को चंडीगढ़ का करेंगे दौरा

युगवार्ता    03-Sep-2026
Total Views |
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एसएआईएफ और सीआईएल में उन्नत विश्लेषणात्मक प्रयोगशाला सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन कल चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। वह परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा (एसएआईएफ) और केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला (सीआईएल) में उन्नत विश्लेषणात्मक प्रयोगशाला सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का भी उद्घाटन करेंगे, जो विश्वविद्यालय के अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags