ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

युगवार्ता    03-Sep-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरते हुए वॉल स्ट्रीट के सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 295.01 अंक यानी 0.56 प्रतिशत उछल कर 53,061.89 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,666.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 118.05 अंक यानी 0.45 प्रतिशत उछल कर 26,217.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,110.98 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,756.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,280.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 130.78 अंक यानी 0.51 प्रतिशत टूट कर 25,839.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता हैंग सेंग इंडेक्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 25,291 अंक के स्तर पर तक गिर गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 136.50 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,101.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.52 प्रतिशत उछल कर 5,773.81 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 108.36 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की छलांग लगा कर 6,671.08 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,646.42 अंक के स्तर तक आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत उछल कर 1,582.53 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,958.19 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 200.07 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,364.79 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 209.36 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,535 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Tags