ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

युगवार्ता    04-Sep-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 04 सितंबर (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने का संकेत मिलने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.18 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 81.11 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,747.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 366.23 अंक यानी 1.40 प्रतिशत उछल कर 26,584.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,657.77 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 75.07 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की छलांग लगा कर 10,831.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,286.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 163.99 अंक यानी 0.63 प्रतिशत उछल कर 26,003.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक लाल निशान में नजर आ रहा है। एशियाई बाजार में इकलौता जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.04 प्रतिशत फिसल कर 6,665.11 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 72 अंक यानी 0.30 प्रतिशत उछल कर 24,004.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,955.85 अंक के स्तर पर आ गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 524.69 अंक यानी 2.04 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,738 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में भी आज जोरदार मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 101.88 अंक यानी 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,681.36 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 64.04 अंक यानी 1.11 प्रतिशत उछल कर 5,811.75 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 704.52 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,919 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 349.26 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,206.92 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,580.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Tags