हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरे मोहन भागवत, लंदन में हुआ भव्य स्वागत

युगवार्ता    04-Sep-2026
Total Views |
लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत।


लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत।


लंदन, 04 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां प्रवासी भारतीयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद एक भारतीय परिवार ने घर में आरती की थाली, तिलक और फूलों से आत्मीय अगवानी की। यह दौरा आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर ब्रिटिश संगठन ‘इंटीग्रल’ के निमंत्रण पर पीपुल-टू-पीपुल संपर्क के लिए हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो से सात सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा

Tags