कर्नल मोहम्मद शाहिद खान मणिपुर कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राज्य अध्यक्ष नियुक्त

युगवार्ता    05-Sep-2026
Total Views |

नई दिल्ली, 05 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस ने सेवानिवृत्त कर्नल मोहम्मद शाहिद खान को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग का अध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को आदेश जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेवानिवृत्त कर्नल मोहम्मद शाहिद खान को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags