नेपाल की बाढ़ में लापता अपने नागरिकों की स्थिति जानने दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री काठमांडू पहुंचे

युगवार्ता    05-Sep-2026
Total Views |
कोरिया के विदेश मंत्री


काठमांडू, 05 सितंबर (हि.स.)। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्युन शनिवार शाम काठमांडू पहुंचे। वह कोरियन एयरलाइंस की उड़ान से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए नेपाल आए हैं।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद कम से कम 9 दक्षिण कोरियाई नागरिक लापता हैं। इसके अलावा, दक्षिण कोरियाई निवेश वाली एक जलविद्युत परियोजना भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई है। लापता नागरिकों और क्षतिग्रस्त जलविद्युत परियोजना की स्थिति का जायजा लेने के लिए विदेश मंत्री चो नेपाल पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, उनके नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में एशिया-प्रशांत डिविजन के निदेशक, उपनिदेशक, विदेश मंत्री के सलाहकार और सचिवालय के एक सदस्य शामिल हैं।

विदेश मंत्री चो के स्वागत के लिए नेपाल स्थित दक्षिण कोरियाई दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे।

दो दिवसीय नेपाल दौरे पर आए विदेश मंत्री चो की नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags