वर्ल्ड पैरा सीरीज में भारत के सात पदक पक्के, शीतल देवी फाइनल में

युगवार्ता    07-Sep-2026
Total Views |
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ 2026 तीसरे दिन भारत ने 7 पदक किए सुनिश्चित


वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ 2026 तीसरे दिन भारत ने 7 पदक किए सुनिश्चित


वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ 2026 तीसरे दिन भारत ने 7 पदक किए सुनिश्चित


वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ 2026 तीसरे दिन भारत ने 7 पदक किए सुनिश्चित


- तीनों रिकर्व टीम स्पर्धाओं में भारत ने पदक सुनिश्चित किया

अहमदाबाद, 07 सितंबर (हि.स.)। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे दिन भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक पक्के कर लिए हैं। पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में शीतल देवी ने फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में 9 सितंबर को उनका सामना कजाखस्तान की ऐज़ादा सेइदान से होगा।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सरिता और तोमन कुमार कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचे हैं। रिकर्व महिला व्यक्तिगत में भावना और राजश्री धनराज राठौड़ के बीच कांस्य पदक का मुकाबला होगा, जिससे भारत का एक पदक और पक्का हो गया। डब्ल्यू1 महिला वर्ग में स्वाति चौधरी भी कांस्य के लिए खेलेंगी।

टीम स्पर्धाओं में भारत ने तीनों पैरा रिकर्व वर्गों में पदक सुनिश्चित किया है। हरविंदर सिंह-विजय सुंडी पुरुष टीम में, भावना-पूजा महिला टीम में और हरविंदर-भावना मिक्स्ड टीम में फाइनल में पहुंचे। कंपाउंड पुरुष टीम में तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी फाइनल में हैं, जबकि शीतल-पायल की जोड़ी महिला टीम में कांस्य के लिए खेलेगी। डब्ल्यू1 मिक्स्ड टीम में आदिल अंसारी और स्वाति चौधरी भी फाइनल में पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता के पदक मुकाबले 8 और 9 सितंबर को होंगे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / हर्ष शाह

Tags