गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री ने 35,200 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

युगवार्ता    08-Sep-2026
Total Views |
वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत


वडोदरा, 08 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा और नवसारी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।प्रधानमंत्री

ने वडोदरा के एमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड में केंद्र और राज्य सरकार की ₹35,200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,

शिलान्यास और शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के आगमन पर वडोदरा में बड़ी संख्या में जेन-जी युवाओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। 'नमो फाॅर विकसित भारत' कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से तैयार वाई-आकार के मंच पर प्रधानमंत्री ने वेव करते हुए युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान मंच से युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री को फोटो फ्रेम भी भेंट किया गया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश सरकार की ₹35,200 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया।

फ्रेट कॉरिडोर के महत्वपूर्ण खंड राष्ट्र को समर्पित

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे गुजरात, महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों के बीच माल परिवहन को गति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही अन्य रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और नई रेल सेवाओं का शुभारंभ भी किया।

भारतीय रेलवे के तहत ₹30,766 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं कार्यक्रम में शामिल रहीं। इनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन खंड और वडोदरा-रतलाम के बीच 259 किलोमीटर लंबे तीसरे एवं चौथे रेलवे ट्रैक के निर्माण का कार्य प्रमुख है।

एनएचएआई की ₹1,840 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ₹1,840.55 करोड़ की परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें एनएच-48 के वडोदरा-सूरत सेक्शन में तापी और नर्मदा नदी पर पुलों सहित अन्य संरचनाओं का निर्माण, कामरेज-चलथान छह लेन कैरिजवे तथा एनएच-53 पर विभिन्न जंक्शनों पर ग्रेड सेपरेटेड स्ट्रक्चर शामिल हैं। एनएच-48 पर कंडारी चौकड़ी और लुवारा पाटिया में निर्मित छह लेन फ्लाईओवर का भी लोकार्पण किया गया।

गुजरात सरकार की ₹2,597 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

वडोदरा में गुजरात सरकार की ₹2,597 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। इनमें शहरी विकास, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स, गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सड़क एवं भवन, बंदरगाह एवं परिवहन तथा जलापूर्ति विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।

शहरी विकास विभाग के तहत ₹916.38 करोड़ की करीब आठ परियोजनाओं में वडोदरा रिंग रोड के दूसरे चरण का निर्माण और वडोदरा नगर निगम की नई इमारत का निर्माण प्रमुख है।

महीसागर जिले के कडाणा बांध जलाशय पर 110 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य में निर्मित 13,888 आवासों का लोकार्पण किया गया। वडोदरा का कार्यक्रम पूरा करने के बाद नवसारी पहुंचे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Tags