मेघालय के पश्चिमी जयंतिया में भूस्खलन से दंपत्ति व दो बच्चों की मौत

युगवार्ता    08-Oct-2023
Total Views |
मेघालय में भूस्खलन


शिलांग (मेघालय), 8 अक्टूबर (हि.स.)। मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के पैथोर लांगटेन गांव में रविवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दंपत्ति और उसके दो बच्चे शामिल हैं।

मृतक परिवार के पिंजनाईवासी एक रिश्तेदार ने बताया कि घटना रात में हुई होगी। रविवार सुबह करीब 5 बजे पड़ोसियों ने पूरा घर मलबे में दबा देखा। भारी बारिश के कारण बियांकी फवाद का घर मलबे में दब गया था। इसके बाद पड़ोसियों ने मिलकर मलबा हटाया लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में गृहस्वामी 29 वर्षीय बियांकी फवा, बियांकी की पत्नी पिंजनाई रिंखालेम और उनके 5 और 3 साल के बेटे एडफिफाई रिन्खालेम और इवाडारोई रिन्खालेम थे।

पड़ोसियों ने बताया कि फवाद एक मेहनती व्यक्ति था और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करके अपनी आजीविका चलाता था। उनकी पत्नी भी उनके साथ काम करती थीं।

हिन्दुस्थान समाचार/समीप/अरविंद/सुनील

Tags