'लईका एगो सांवरका' गाना हुआ सुपरहिट

20 Nov 2023 21:03:31
‘लईका एगो सावरक’ गाना हुवा सुपर हिट


- महज 5 घंटे में मिले 1 मिलियन से अधिक व्यूज

मुंबई, 20 नवंबर (हि.स.)। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा माही श्रीवास्तव और सिंगर खुशबू तिवारी केटी का भोजपुरी गाना ‘लईका एगो सावरक’ दर्शको के सीर चढ़ कर बोल रहा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने के मजह 5 घंटे में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं।

इस गाने को वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने बहुत ही खाटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है, जो कि सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इसके वीडियो का फ़िल्मांकन भी काफी दर्शनीय किया गया है। गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने दिल की फीलिंग को बयां करते हुए जोरदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जब पहली बार किसी को मोहब्बत होती है तो उसे दूर रहने पर जो तड़प होती है, जो बेकरारी होती है, वह सब माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं से बयां कर रही हैं। वह दिल की फिलिंग अपने सहेलियों से साझा करते हुए कहती हैं कि 'हमरे संगे पढ़ेला हमरे क्लास में, बस गईल बाटे ऊ हमरा हर सांस में, अब मन करेला ना रहके फरका ए सखी, दिलवा ले गईल लईका एगो सांवरका के सखी...'

भोजपुरी लोकगीत 'लईका एगो सांवरका' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने इस गाने को गाकर जहां सब काम ध्यान आकर्षित किया है, वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने धमाकेदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह लिया है। इसके गीतकार यादव राज हैं। संगीतकार अभिराम पांडे हैं। वीडियो निर्देशक दिनेश जी, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का ऑल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष/प्रभात

Powered By Sangraha 9.0