महिला कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन

युगवार्ता    24-Mar-2023
Total Views |



kalakaarमहिलाएं सदियों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी विभिन्न लोककलाओं का चित्रण करते आ रही हैं। 
बदलते एक समय-अंतराल के बाद आज महिलाएं अपने विचारों, बातों, भावनाओं, स्वप्नों, आकांक्षाओं, दर्दों आदि को सहजता के साथ रंगों-रेखाओं के माध्यम से प्रस्तुत कर रही हैं। पौराणिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक धरोहरों के साथ ही समसामयिक विषयों पर चित्रों का सृजन कर रही हैं जिसमें काफी विविधता है। ऐसी ही कुछ उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अर्पणा आर्ट गैलरी नई दिल्ली में 11 से 15 मार्च 2023 तक आयोजित प्रदर्शनी में किया गया। देश की 35 महिला कलाकारों की कलाकृतियों की विमला आर्ट फोरम, हरियाणा द्वारा आयोजित की गई थीं। 'पिंक आयरन' शीर्षक से आयोजित इस प्रदर्शनी में समकालीन महिला कलाकारों के साथ ही लोक महिला कलाकारों की भागीदारी भी थी। भाग लेने वाली कलाकारों में अनीता जिंदल, अंकिता साहू, अर्चना सिन्हा, अर्पिता चंद्रा, छाया दुबे, दृष्टि गुप्ता, हंसा मिलन कुमार, हर्षा सकरोडिया, ज्योति चौधरी, कंचन मेहरा, कंचन प्रकाश, माधुरी ठाकुर, ममता बंसल, मंजु ठाकुर, मन्नत सेठी, मेघा वीज, मोयत्री कुमार, नीतू पाॅटर, ओसीन पोद्दार, रचना पहवा, रीतु जैन, रिया गुप्ता, राखी कुमारी, संगीता देव, संयुक्ता कुदतारकर, सीमा भार्गव, सीमा जाखोटिया, शुभ्रा चांद, स्मिता नीतू मराठे, सोनाली जैन, सोनम सिकरवार, सुमाना दुआ, सुनीति शर्मा, उशीता जैन, विनिता कुमारी थीं। संस्था के अध्यक्ष दिलिप कुमार शर्मा, ट्रस्टी कंचन मेहरा, क्यूरेटर दृष्टि गुप्ता के इस काम को काफी तारीफ की गई।

Tags