सुषमा सेठ को मेटा का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स

युगवार्ता    24-Mar-2023
Total Views |


sushma

महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) और फेस्टिवल 2023 ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की घोषणा की| ये अवार्ड भारतीय रंगमंच, फिल्म और टीवी की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुषमा सेठ को दिया जायेगा| सुषमा सेठ को 29 मार्च 2023 को कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया जायेगा| एक सप्ताह तक चलने वाले महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) और फेस्टिवल का आयोजन 23 से 29 मार्च, 2023 को नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम और श्री राम सेंटर में होगा, जहां प्रतिष्ठित ज्यूरी सदस्यों और थिएटर प्रेमियों के सम्मुख दस-नॉमिनेटेड नाटकों का मंचन किया जायेगा|

सम्मानित अभिनेत्री, सुषमा सेठ ने 1950 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की, और वो दिल्ली के थिएटर ग्रुप यात्रिक की संस्थापक सदस्य भी रहीं| उनकी पहली फिल्म, जुनून 1978 में रिलीज हुई थी| उन्हें पहचान मिली 1980 के दशक में प्रसारित होने वाले लोकप्रिय सीरियल हम लोग से| उसमें निभाए दादी के रोल को लोग आज भी याद करते हैं|

Tags