राजकमल प्रकाशन का मुंबई में 'किताब उत्सव’

युगवार्ता    24-Mar-2023
Total Views |



rajkamalराजकमल प्रकाशन
19 से 23 मार्च तक मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में 'किताब उत्सव' का आयोजन करने जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस 'किताब उत्सव' में देश के नामी-गिरामी साहित्यकार हिस्सा लेंगे। इस दौरान राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कई पुस्तकों का लोकार्पण होगा और विभिन्न पुस्तकों पर परिचर्चा और लेखकों से बातचीत के सत्र आयोजित किए जाएंगे। 'किताब उत्सव' मुम्बई का उद्घाटन 19 मार्च को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मूर्धन्य मराठी लेखक भालचन्द्र नेमाड़े, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मण गायकवाड़ और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार अब्दुल बिस्मिल्लाह करेंगे। उत्सव के विभिन्न सत्रों में मशहूर निर्देशक-गीतकार गुलज़ार, गीतकार-शायर जावेद अख़्तर, उपन्यासकार विश्वास पाटील, अंग्रेजी लेखक जैरी पिंटो आदि पाठकों से रूबरू होंगे। वहीं 'किताब उत्सव' गोविंद निहलानी, दयाल निहलानी, शरण कुमार लिम्बाले, अंबरीश मिश्र, रंजीत कपूर, सीमा कपूर, धीरेन्द्र अस्थाना, गौरव सोलंकी, रामकुमार सिंह, सत्यांशु सिंह, बोधिसत्व आदि उपस्थित होंगे। राजकमल प्रकाशन अपने 75वें हीरक जयंती वर्ष में देश के विभिन्न शहरों में 'किताब उत्सव' आयोजित कर रहा है। हाल ही में 10 से 14 फरवरी तक चंडीगढ़ में 'किताब उत्सव' का आयोजन सम्पन्न हुआ है।
Tags