योग दिवस से पहले का काउंटडाउन

24 Mar 2023 17:02:05


yog diwasअन्तरराष्ट्रीय योग दिवस
के 100 दिनों के काउंटडाउन की शुरुआत के तहत नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम योग महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग के प्रचार और इसकी व्यापक स्वीकृति ने भारत को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में एक सशक्त नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है'। उन्होंने बड़े पैमाने पर जीवन शैली में योग को शामिल करने के लिए ‘वाई’ ब्रेक योग पर एक मिनट का वीडियो भी लॉन्च किया। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों आदि की उपस्थिति रही। तीन दिवसीय योग महोत्सव 2023 में कई तरह के कार्यक्रम और गतिविधियां संपन्न हुईं, जिनमें योग गुरुओं द्वारा वार्ता-प्रवचन, वाइस चांसलर समिट, प्रदेश आयुष समिट, योग फ्यूजन, प्रदर्शन, योग शामिल हैं।

Powered By Sangraha 9.0